All Trending World Music Business Sports People Fashion Nature Health Food Technology Lifestyle Automobile Medical Entertainment History Politics Travel Others

इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में अहमदाबाद के खिलाड़ियों का उज्ज्वल प्रदर्शन

इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप- 2023 काठमांडू में 14 15 16 मई को हुई थी। इस चैंपियनशिप में भारत और नेपाल के लगभग 500 प्रतियोगिय

इंडो-नेपाल, इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप, इंडो-नेपाल कराटे , कराटे चैंपियनशिप
इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप- 2023 काठमांडू में 14 15 16 मई को हुई थी। इस चैंपियनशिप में भारत और नेपाल के लगभग 500 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। अहमदाबाद में फाल्गुन शाह द्वारा संचालित कराटे कोचिंग इंस्टीट्यूट एडवांस्ड टेफुडो मार्शल आर्ट्स के प्रतियोगियों ने आयु और वजन की विभिन्न केटेगरी की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस प्रतियोगिताओं में संस्था के प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ टीम ट्रॉफी के साथ साथ 6 स्वर्ण पदक, 8 रजत और 17 कांस्य पदक प्राप्त किए।

इस प्रतियोगिता में मन शाह, रिधम पवार, दक्ष पटेल, जाह्नवी रावल, हीरवा मिस्त्री, माही शाह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए तथा मनस्विनी डिसूजा, श्रीदा शाह, निसर्ग पटेल, दीपम दवे, हेमांगी शेखावत, ध्यान पटेल, आयुष व्यास, ओम गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किए।

जबकि दिव्यराज सिंह, हीर रावल, विश्रुति त्रिवेदी, ध्रुवी सोलंकी, ख़ुशी शर्मा, पायस जोशी, अद्वैत नायर, ह्रदांश शाह, वरुण अग्रवाल, अनिरुद्ध ठाकोर, ध्रुव पटेल, हर्ष जैन, वंश शर्मा, समर शर्मा, हर्ष सेलदिया, प्रथम पटेल, अक्षत दवे, ध्रुवी सोलंकी ने कांस्य पदक जीते।

Stay Tuned

Comments